क्या आप क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशों के बारे में जानते हैं ?
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशों की सूचि इस प्रकार है :-
1. रूस
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश में रूस प्रथम स्थान पर है | यह देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है | इस देश से १६ देशों की सीमा लगती है | जनसँख्या की द्रष्टि से विश्व में नौंवा सबसे बड़ा देश है | यूरोप महाद्वीप का यह सबसे बड़ा देश है | रूस की राजधानी मास्को है और यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर है यह देश संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थाई सदस्य है |
2. कनाडा
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशों में कनाडा दूसरे स्थान पर है | यह देश उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है कनाडा देश का मांट्रियल शहर कागज उद्योग विश्व परषिद है | यह देश विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है | विश्व में शीशे और जस्ते का सबसे बड़ा भंडार कनाडा है | विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क "वुड वफेलो नेशनल पार्क " है जो कनाडा में है | विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान कनाडा के शहर ओंटारियो में है | इस देश की तटीय सिमा विश्व में सबसे बड़ी है | और यह सबसे लंबी सीमा वाला देश है | इसकी राजधानी ओटावा है यँहा की मुद्रा डॉलर है |
3. संयुक्त राज्य अमेरिका
क्षेत्रफल की द्रष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है | यह देश 50 राज्यों से मिलकर बना है और इसकी राजधानी वाशिंगटन डी सी है तथा उत्तरी अमेरिका का देश है |
4. चीन
क्षेत्रफल की द्रष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश चीन है यह एशिया महाद्वीप में स्थित है विश्व की सबसे अधिक जनसँख्या पाई जाती है चीन संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य है यंहा पर सबसे ज्यादा मछली पकड़ी जाती है और कृषि क्षेत्र में भी कई उत्पादों में विश्व में प्रथम स्थान पर है जैसे कि गेहूं , चावल , चाय , कपास और तम्बाकू इत्यादि |
5. ब्राजील
ब्राजील क्षेत्रफल की द्रष्टि से विश्व का पांचवा सबसे है | यह देश सर्वाधिक कोको उत्पादन करने वाला देश है और यह देश विश्व सबसे अधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश है तथा यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है |
6. ऑस्ट्रेलिया
यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है क्षेत्रफल की द्रष्टि से विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश है यंहा पर विश्व प्रसिद्ध मूंगे की चट्टानें पाई जाती हैं और यह देश विश्व भर में मैरिनो ऊन के लिए प्रसिद्ध है |
7. भारत
क्षेत्रफल की द्रष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश भारत है और जनसँख्या की द्रष्टि से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है और इस देश में सर्वाधिक डाकघर पाए जाते हैं | विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम मेघालय भारत में है तथा विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर इसी देश में स्थित है और यह देश एशिया महाद्वीप स्थित है |
8. अर्जेंटीना
क्षेत्रफल की द्रष्टि से अर्जेंटीना विश्व का आठवां सबसे बड़ा देश है और यंहा की राजधानी ब्यूनस आयर्स है | विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश है और यंहा पर स्थित घास के मैदानों को पम्पास कहते हैं तथा गेहूं की चंद्राकर पेटी अर्जेंटीना में स्थित है | और देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है |
9. कजाकिस्तान
यह विश्व का क्षेत्रफल की द्रष्टि से नौवां सबसे बड़ा देश है और इस की राजधानी अस्थाना है यह देश एशिया महाद्वीप में स्थित है और यह सबसे बड़ा भू - आवेष्ठित देश है |
10. अल्जीरिया
क्षेत्रफल की द्रष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा देश है | यह देश अफ्रीका महाद्वीप स्थित है इस की राजधानी अल्जीयर्स है और इस देश की मुद्रा दीनार है |
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश - FAQs
Q . 1 क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का कौन सा देश पहले स्थान पर है?
Ans. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश में रूस पहले स्थान पर है |
Q . 2 विश्व के सबसे छोटे महाद्वीप का क्या नाम है ?
Ans. ऑस्टेर्लिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है |
Q . 3 क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश कौनसा है?
Ans. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश अर्जेंटीना है |
Q . 4 विश्व में चीन किन चीजों के उत्पादन में पहले स्थान पर है?
Ans. चीन गेहूं , चावल , चाय , कपास और तम्बाकू आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है |
Q . 5 विश्व में जनसँख्या की द्रष्टि से कौन सा देश नौवें स्थान पर है ?
Ans. जनसँख्या की द्रष्टि से विश्व में रूस नौवां सबसे बड़ा देश है |
0 टिप्पणियाँ
आपको यह लेख कैसा लगा जरूर बताएँ , और इसके साथ - साथ हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें | इससे हमारा मनोबल बढ़ता है आपका कमेंट वेरीफिकेशन के बाद ही दिखाई देगा | कमेंट और सब्सक्राइब करने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद |