google.com, pub-4122156889699916, DIRECT, f08c47fec0942fa0 https://www.bing.com/webmasters?tid=56256cd2-0b6b-4bf5-b592-84bcc4406cf4 google.com, pub-4122156889699916, DIRECT, f08c47fec0942fa0 दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन - कौन से हैं क्या आप इनके बारे में जानते हैं ? google.com, pub-4122156889699916, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Verification: 7f7836ba4c1994c2

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन - कौन से हैं क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?


दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन - कौन  से हैं क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?



दुनिया में कुल 197 देश हैं इनमें से 193 देश को यु एन से मान्यता प्राप्त है तथा 2 को मान्यता नहीं मिली है वो हैं (the holy see और the state ऑफ़ palestine ) तथा ताइवान और कोसोवो देश है उनमें से कुछ के बारे में तो आप भी जानते ही होंगे |  इनमें से कुछ देश बहुत ही समृद्ध और शक्तिशाली हैं परन्तु सभी देश इतने समृद्ध और शक्तिशाली नहीं है | इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देश जो इकॉनमी के आधार पर बहुत अमीर हैं, उनके बारे में बताएंगे | 

आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत भी इन्हीं देशों की सूचि में आता है जो दुनिया के सबसे अमीर देश हैं | आपको यह भी बताता चलूँ कि ये सबसे अमीर देश हैं मगर सबसे सुखी देश नहीं | 

वर्तमान समय में जो 10 सबसे अमीर देश हैं वो लगभग 68 % सरल घरेलु उत्पाद में योगदान करते हैं सरल घरेलु उत्पाद की सूचि तैयार करने में बहुत सारे क्षेत्रोँ को परखा जाता है उसी के आधार पर जी डी पी का आंकलन किया जाता है | 

10 सबसे अमीर देश जो नीचे दिए अनुसार हैं :-


1.     संयुक्त राज्य अमेरिका 



संयुक्त राज्य अमेरिका  है और दुनिया सबसे धनी देश है | इसकी जी डी पी 23. 00 ट्रिलियन  डॉलर है संयुक्त राज्य अमेरिका 1871 से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था रहा है इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका प्राकृतिक संसाधनों के अनुमानित मूल्य के लिए दुनिया में दूसरे पर है |  

sanyukt rajya america



अमेरिका में बड़ी - बड़ी कंपनियां काम करती हैं जैसे माइक्रोसॉफ्ट , गूगल , फेसबुक आदि और सबसे अमीर लोग भी अमेरिका में ही हैं | 

 अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उद्योग निर्माता में से एक है , जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है | अमेरिकी डॉलर वैश्विक लेनदेन के लिए सबसे व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है | 


2.     चीन 


चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है | 17.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के आधार पर चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और जीडीपी (पीपीपी)का उपयोग करने वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है | 

china




चीन के पास अंदाजित 23 ट्रिलियन डॉलर के प्राकृतिक संसाधन हैं, जिनमें से 90 % तो सिर्फ पृथ्वी धातु और कोयला का समावेश होता है | कुछ अच्छे फैसलों के कारण 1978 से चीन का औसत आर्थिक विकास 6 % - 9 % से अधिक रहा है | 

3.    जापान 


जब भी जापान का नाम आता है तब टेक्नोलॉजी भी उसके साथ जुड़ी होती है | जापान अपनी टेक्नोलॉजी के कारण पूरी दुनिया काफी प्रसिद्ध है और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है | 

japan



 जापान की पार्टमन जीडीपी 4.9 ट्रिलियन डॉलर है | जापान 1990 में वैश्विक महान मंदी से जूज रहा था परन्तु प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नीतियों के कारण विकास में तेजी आई है | 

हालाँकि, जापान के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है उसके अतिरिक्त जापान को ऊर्जा आयात भी करनी पड़ती है |  

4.     जर्मनी 


विश्व अर्थव्यवस्था में चौथा देश जर्मनी है इसकी जीडीपी 4.2 ट्रिलियन है | जर्मनी यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्था है यँहा पर मशीनरी, वाहनों, रसायनों, घरेलु उपकरणों और अन्य वस्तुओं के निर्माण का सबसे बड़ा स्रोत है | 

jermani



जर्मनी जितना अमीर देश है उतना ही सुन्दर भी है यँहा पर बहुत सारी जगह देखने लायक हैं | 

5.    भारत 


विश्व की अर्थव्यवस्था के हिसाब से भारत पांचवा सबसे अमीर देश है इसकी जीडीपी 3.2 ट्रिलियन डॉलर है | भारत की जीडीपी (पीपीपी ) 10.51 ट्रिलियन डॉलर है जो जापान और जर्मनी से कंही ज्यादा है भारत की उच्च जनसँख्या के कारण जीडीपी (पीपीपी ) कम हो जाती है | 

india


भारत अपनी ऐतिहासिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को विकसित कर रहा है |  भारत का सेवा क्षेत्र पिछले कुछ सालों में तेजी से विकसित हो रहा है जो अर्थव्यवस्था का 60 % है इसके अतिरिक्त रोजगार का 28 % हिस्सा है | कृषि भी भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण क्षेत्र है इसमें करोड़ों लोग काम करते हैं | 

6.    यूनाइटेड किंगडम 


यूनाइटेड किंगडम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इसकी  जीडीपी 3.2 ट्रिलियन डॉलर है | यूके में कृषि तीसरा सबसे बड़ा  क्षेत्र है और इसके साथ एयरो स्पेस उद्योग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है | 

united kingdom



यूके की अर्थव्यवस्था उसके अपने बड़े सेवा क्षेत्र पर आधारित है जिसमें वित्त, बीमा और व्यावसायिक सेवाओं का समावेश होता है जो जीडीपी में 80% योगदान देता है | 

आधिकारिक तौर पर यूके संघ का सदस्य नहीं है | 

7.     फ़्रांस 


दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फ्रांस  है इसकी जीडीपी 2.9 ट्रिलियन डॉलर है | 

france


फ्रांस में पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है इससे फ्रांस किसी भी देश से सबसे अधिक कमाई करता है जो वँहा की जीडीपी की वृद्धि करने में मदद करता है |  

8.      इटली 


दुनिया सबसे अमीर देशों की सूचि में इटली आठवें स्थान पर है इसकी जीडीपी 2.1 ट्रिलियन डॉलर का बराबर है इटली का बेरोजगारी दर 9.7 और ऋण 132% दर है वर्तमान में इटली अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए कईं उपाय कर रहा है | 

itli


विश्व युद्ध से पहले इटली कृषि क्षेत्र पर निर्भर था परन्तु समय के अनुसार आज वंहा पर मशीनरी, भोजन, कपड़े, वाहन और भी बहुत प्रकार के सामान दुनिया के अन्य देशों में निर्यात करता है |  

9.     कनाडा 


 कनाडा दुनिया का नौवां सबसे अमीर देश है इसकी जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर है | कनाडा का नाम आपने जरूर सुना होगा क्योंकि भारत से बहुत लोग वँहा पर रोजगार पाने के लिए जाते हैं | 

canada


अमेरिका और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार सम्बन्ध देखा जाता है इसका विकसित होने का मुख्य कारण यह भी है कि यह देश दूसरे देशों से लोगों को अपने देश में बसने(रहने) के लिए भी न्योता देता रहता है ताकि उसकी जीडीपी और ज्यादा बड़े |  

10.   ब्राजील 


ब्राजील दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 1.84 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया का दसवाँ अमीर देश बन गया | ब्राजील में कईं प्रकार के उद्योग हैं जैसे विमान, मोटर वाहन, खनिज और ऊर्जा संसाधन इत्यादि | 

brajil



ब्राजील एक बड़ा कृषि प्रधान देश भी है यँहा पर कॉफी और सोयाबीन का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है | 

ब्राजील में 2017 में बहुत बड़ी मंदी देखने को मिली मगर उसने हार नहीं मानी और समय के साथ उस मंदी से बाहर निकला और आज दुनिया के 10 अमीर देशों की सूचि में अपना नाम अंकित करवाया |  


.    क्या आप क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देशों के बारे में जानते हैं ?






ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर देश , जानिये कँहा है भारत?   - FAQ 

Q .  1   दुनिया का सबसे अमीर देश कौनसा है?

Ans.   विश्व का सबसे अमीर देश अमेरिका है | 

Q .  2   विश्व के सबसे अमीर आदमी का क्या नाम है?

Ans.   विश्व का सबसे अमीर आदमी का नाम जेफ़ बेजोस है | ये अमेज़न कंपनी के फाउंडर हैं और इनकी सम्पत्ति 177 बिलियन डॉलर है |  

Q .  3   अर्थव्यवस्था के अनुसार विश्व का आठवाँ सबसे अमीर देश कौनसा है?

Ans.   विश्व का आठवाँ सबसे अमीर देश इटली है | 

Q .  4  विश्व में चीन अर्थव्यवस्था के अनुसार कौनसा अमीर देश है?

Ans.   दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश चीन है |  

Q .  5   अमीर देशों की सूचि में कनाडा विश्व में कौन से स्थान पर है?

Ans.   अमीर देशों की सूचि में कनाडा विश्व का नौवां सबसे अमीर देश है | 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ